श्री रामायण मन्दिरShri Ramayan Mandir — Bareilly | Vikasnagar

आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें

भजन
आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें सीता समेत सांवरे सरकार दिखायें 1. बायीं तरफ भरत हैं तो दायीं तरफ लखन; पीछे चँवर मुलाये रहे भरत शत्रुघ्न बैठे हैं हनुमान हैं चरणों पे निगाहें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार..... 2. सब सन्त ऋषि भक्त विराजे हैं सामने; तन मन सभी के मस्त हैं श्री राम नाम में जय हो हमारे रामजी सब टेर लगायें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार..... 3. मीरा भी यहीं सूर भी तुलसी भी यहीं हैं; शबरी भी तुकाराम भी नरसी भी यहीं हैं। सब गा रहे हैं राम की महिमा की कथायें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार..... 4. है व्यास भजन में न लगन हो तो भजन क्या; विषयों का ही चिन्तन हो तो मानव का जन्म क्या आहों में असर हो तो भला राम न आयें आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें
← भजन-20 — आये तेरे द्वार नमस्भजन सूची पर वापस जाएँभजन-22 — पिला दे ओ साकी, हरि →