श्री रामायण मन्दिरShri Ramayan Mandir — Bareilly | Vikasnagar

आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार

भजन
आये तेरे द्वार नमस्कार-नमस्कार सब जग के आधार नमस्कार-नमस्कार मंगलयी माँ हम आये तेरे द्वार 1. सूरज और चाँद में तेरा ही उजाला है; तूने पहन रखी सितारों की माला है सब जग के आधार नमस्कार-नमस्कार 2. पर्वतों की चोटियों को बादल हैं चूमते; पृथ्वी, सूर्य, चाँद-सितारे गा रहे हैं घूमते नियम के अनुसार नमस्कार-नमस्कार 3. कोयल की यह कूह-कूह सबे मन को भा रही; शीतल मन्द पवन तेरा गीत मधुर गा रही जपत रही सो बार नमस्कार-नमस्कार 4. मानुष तन को देखो कितना सुन्दर बनाया है; मन बुद्धि और इन्द्रियों को इसने सजाया है अष्टचक्र नौ द्वार नमस्कार-नमस्कार
← भजन-19 — यह दुनिया मुसाफिर खभजन सूची पर वापस जाएँभजन-21 — आओ तुम्हें भगवान का →