श्री रामायण मन्दिरमाधवबाड़ी, बरेली · विकासनगर, देहरादून
भजन

जहाँ ले चलोगे वहीं मैं चलूँगा

जहाँ ले चलोगे वहीं मैं चलूँगा। जहाँ नाथ रख लोगो वहीं मैं रहूँगा।

यह जीवन समर्पित चरण में तुम्हारे, तुम्हीं मेरे सरबस तुम्हीं प्राण प्यारे

तुम्हें छोड़कर न किससे कहूँगा, जहाँ ले चलोगे वहीं मैं चलूँगा।