श्री रामायण मन्दिरमाधवबाड़ी, बरेली · विकासनगर, देहरादून
भजन

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।

करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है।

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है; हैरान है जमाना, मंजिल भी मिल रही है

करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है।

तुम साथ हो जो मेरे किस चीज की कमी है; किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है

तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।

मैं तो नहीं हूँ काबिल तेरा पार कैसे पाऊँ; टूटी हुयी वाणी से तेरा गुणगान कैसे गाऊँ,

तेरी प्रेरणा से ही सब यह कमाल हो रहा है।

तूफान आँधियों में तुमने है मुझको थामा, तुम कृष्ण बनकर आये मैं जब बना सुदामा।

तेरा करम यह मुझपर सरे आम हो रहा है,

मुझे हर कदम डगर पर तूने दिया सहारा, मेरी जिन्दगी बदल दी तूने करके इक इशारा।

अहसान के बिना यह अहसान हो रहा है,

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।