रघुपति राघव राजा राम
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
सीता राम सीता राम,
भज प्यारे तू सीता राम ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,
सबको सन्मति दे भगवान ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
जय रघुनंद जय सियाराम,
जानकी वल्लभ सीताराम ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
कौशल्या के प्यारे राम,
दशरथ राज दुलारे राम ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
लखन भरत के प्यारे राम,
हनुमत के हो सहारे राम ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
रात को निंदिया दिन तो काम,
कभी भजोगे प्रभु का नाम ।
करते रहिये अपने काम,
लेते रहिये हरि का नाम ।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम ।
स्रोत: पारम्परिक (पारम्परिक राम-धुन) · सार्वजनिक सम्पदा