श्री रामायण मन्दिरShri Ramayan Mandir — Bareilly | Vikasnagar

दर तेरे मैं आया हूँ, मुझको विश्वास है

छन्द
दर तेरे मैं आया हूँ, मुझको विश्वास है तू उसकी नैया पार करे जो तेरा दास है, जो तेरा दास है। 01– रहमत सभी को मिलती, तुम्हारे दरबार से। झोली है खाली भरदा, जो आ जाये द्वार पे। ओ झोली भरने वाला, बाबा तुलसीदास है। 02– कोई नहीं है अपना झूठे जहान में। तेरे सिवा कोई मेरा नहीं है ध्यान में। तू मेरी बिगड़ी बना जा मुझको तेरी आस है, 03– तू है मेरा सतगुरु बाबा शक्ति महान है। तू सबके दुखः है हरता ऊँचा तेरा नाम है। तूने किया है जग में पापों का नास है। 04– है आपने भी पूजा भगवान राम को। जिस तरह हुए खुद पार, करना भी श्याम को। करना तू उसका ख्याल रखना जो तेरे पास है।
← धन बाबा सफाचन्द मैं हर वेले कर्ई याद रामटन्ड तेरी समाधि।छन्द सूची पर वापस जाएँतुलसी दास गुरु की बड़ी शान है, जान उनमें हमारी कुरवान है। →