श्री रामायण मन्दिरShri Ramayan Mandir — Bareilly | Vikasnagar

श्री कृष्ण जी की स्तुति (शयन आरती)

स्तुति
नैनों में नींद भर आई, बिहारी जी के................... कौन बिहारी जी को दूध पिवावे, कौन खवावें मलाई; बिहारी जी के................... सखियां बिहारी जी को दूध पिवावें, श्री राधा जू खवावें गलाई; बिहारी जी के................... कौन बिहारी जी की सेज सजावें, कौन करे तैयारी; बिहारी जी के................... मैया बिहारी जी की सेज सजावें, बाबा करे तैयारी; बिहारी जी के................... चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि, चरन कमल शिर नाई।।; बिहारी जी के...................
← श्रीराम स्तुति (श्रीरामचन्द्स्तुति सूची पर वापस जाएँगुरु वन्दना →