श्री रामायण मन्दिरमाधवबाड़ी, बरेली · विकासनगर, देहरादून
भजन

आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें

आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें

सीता समेत सांवरे सरकार दिखायें

1. बायीं तरफ भरत हैं तो दायीं तरफ लखन; पीछे चँवर मुलाये रहे भरत शत्रुघ्न

बैठे हैं हनुमान हैं चरणों पे निगाहें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार.....

2. सब सन्त ऋषि भक्त विराजे हैं सामने; तन मन सभी के मस्त हैं श्री राम नाम में

जय हो हमारे रामजी सब टेर लगायें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार.....

3. मीरा भी यहीं सूर भी तुलसी भी यहीं हैं; शबरी भी तुकाराम भी नरसी भी यहीं हैं।

सब गा रहे हैं राम की महिमा की कथायें, आओ तुम्हें भगवान का दरबार.....

4. है व्यास भजन में न लगन हो तो भजन क्या; विषयों का ही चिन्तन हो तो मानव का जन्म क्या

आहों में असर हो तो भला राम न आयें

आओ तुम्हें भगवान का दरबार दिखायें