श्री। — कविता।
गमनशील प्रकाश। 1. कोई नहीं, कोई नहीं मुझे मना सकता। वताओ, कौन मुझे हानि पहुँचा सका, और कौन मुझे मना सका ? कोई नहीं, कोई नहीं मुझे मना सकता। 2. दुनिया एक तरफ पलट जाती है। मेरे लिये स्थान खाली करने को; मैं धधकता हुआ प्रकाश आता हूँ, ! और छायाएँ भागने को बाध्य हैं। 3. मैं आता हूँ, ऐ तू सागर ! विभक्त हो जा और राह कर दे; या सुन जा और झुलस जा, सूख जा, चल दे। 4. ऐ भूधरो (पर्वतो !) सावधान ! मेरी राह में मत पड़ो। तुम्हारी पसलियां चकनाचूर हो जाँयगी। और टुकड़े २ छिड़ जाँयगी आज। 5. ऐ वादशाहो और सेनापतियों ! मेरे मानसिक खिलौनो !
Here's a Deluge of fire. Line clear! My boys!
6 Advisers and Counsellors! Pray, waste not your breath. Yes, take up my orders. Devour up, ye, Death.
7 Go, howl on, O winds, O my dogs! howl free. Beat, beat, Storms! O my Bugles! blow free.
8 I ride on the Tempests. Astride on the Gale My gun is the Lightning. My shots never fail.
9 I chase as an huntsman, I eat as I seize. The hearts of the mountains The lands and the seas.
10 I hitch to my chariot. The Fates and the Gods.
67 यह है अग्नि की बहिया, राह साफ कर दो ! मेरे लऱको ! 6. मंत्रियों और उपदेशकों ! कृपा करके ज़ुबान न लड़ाओ। हां मेरी आज्ञाएँ मानो। मृत्यु, तुम भक्षण करो। 7. ऐ पवनों ! जाओ, भौंको, ऐ मेरे कुत्तो ! स्वच्छन्द भौंको। चलो, चलो, तूफानो ! ऐ मेर बिगुलो ! स्वच्छन्द फूको। 8. मैं तूफानों पर सवार होता हूँ, तेज वात (आन्धी) पर चढ़ी लेता हूँ। मेरी वन्दूक बिजली है, मेरे निशान कभी नहीं चूकते। 9. मैं शिकारी की तरह पीछा करता हूँ, मैं पहाड़ों, भूमियों, और सागर के हृदयों को। पकड़ते ही खा लेता हूँ। 10. मैं अटका लेता हूँ अपने रथ में। देवताओं और भाग्य देवियों को।
With Thunder of cannon. Proclaim it abroad:
11 Shake ! shake off Delusion. Wake! wake up! Be free. Liberty! Liberty! Liberty! OM!
THE MOON.
The moonlight sleeps on the lawn of my garden, The moon swings on the clouds, her cloak flaps on my garden. The moonlight! O the moonlight! it shimmers, how it glimmers! The breeze redolent with the light, while kissing how it lingers! The moonlight floats on the boats of the wavelets. As guided by zephyrs they guide on the lake. The moon. Oh the moon! She perches on trees, Casts shadows and lights that sway on the breeze. The moon, Oh, she swims in the lake of the skies. Come, catch me, you moonie; with me could you fly? The moon, how she mingles with playmates, the stars! She clasps them by fingers of light, and how dancing they are!
69 तोप की गरज से आप इस की दूर देशों में घोषणा करो; 11. फाड़ दो, फाड़ दो माया को, जागो, जाग पड़ो, स्वतंत्र हो जाओ, वाह स्वाधीनता ! ओह स्वाधीनता ! ऐ स्वाधीनता ! ॐ !
चन्द्रमा।
चांदनी मेरे वाग के उद्यान पर सोती है। चन्द्रमा मेघों पर झूलता है, उस का लबादा मेरे बाग पर फड़फड़ाता है। चांदनी ! ओ चांदनी ! कैसी झलझनाती है, कैसी झिलमिलाती है! प्रकाश से सुगन्धित झकोरा, चूमते समय कैसा ठिठुकता है! चांदनी उतराती है छोटी लहरों की नावों पर मन्द झकोरों से संचलित वे झोल में राह दिखाती हैं। चन्द्रमा, अरे चन्द्रमा ! वह पेड़ों पर जा बैठता है, और, उन पर छाया और प्रकाश डालता है जो पवन पर शासन करते हैं। चाँद, अरे, वह आकाशों की झील में तैरता है। आओ, मुझे पकड़ो, तुम चन्द्र ! मेरे साथ तुम उड़ सकते हो ? चन्द्रमा, कैसा वह अपने साथी खिलाड़ी तारों से मिलता जुलता है! प्रकाश की उँगलियों से वह उन्हें विपटाता है, और कैसे वे नाचते हैं!
100 , The moon, how she dived in the eyes of a boy. He learnt all her secret and took her for toy. Who lent you this beauty, O silver Ball? My dream is her lustre and silver and all.
ON THE TOMB OF THE FREE.
"Come not to my grave with your mournings. With your lamentations and tears. With your sad forebodings and fears. When my lips are dumb." Do not thus come.
2 "Bring no long train of carriages, No horse crowned with waving plumes. Which the gaunt glory of death illumes, But with hands on my breast. Let me rest.
3 "Insult not my dust with your pity. Ye who are left on the desolate shore. Still to suffer and lose and deplore. 'Tis I should, as I do Pity you.
101 चन्द्रमा, एक लड़के की आंखों में कैसे उस ने गोता मारा, लड़के ने उस के सब भेद जान लिये और उसे खिलौना समझा। ऐ चांदी के गेंद, किसने तुझे यह रूप उधार दिया ? उस की झलक और चांदी और सब कुछ मेरा स्वप्न है। ॐ !
मुक्त की कब्र पर।
1. मेरी कब्र पर अपने शोकों को लेकर अपने विलापों और आंसुओं को लेकर, अपने भयों और दुःखद अनिष्ट दर्शनों को लेकर, जब मेरे ओंठ गूंगे हैं, तब इस तरह मत आओ। 2 डब्बों की लऱ्बी गाड़ी न लाओ। न लहराते पंखों वाला कोई घोड़ा लाओ, जिसे मौत की चीण महिमा प्रकाशित करती है। किन्तु अपनी छाती पर हाथ रक्खे मुझे आराम करने दो। 3. अपनी करुणा से मेरी धूल का तिरस्कार न करो, तुम जो इस निर्जन तट पर छूट गये हो। अपने दुःख भोगने और खो देने तथा रंज करने को, यह तो मुझे करना चाहिये, जैसा कि मैं करता हूँ, तुम पर करुणा।
4 "For me no more are the hardships. The bitterness, heartaches and strife, The sadness, and sorrows of life. But the glory divine— This is mine.
5 "Poor creatures! Afraid of the darkness, who groan at the anguish to come. How silent I go to my home! Cease your sorrowful bell. I am well."
I KNOW THEE.
1 I know Thee, I know Thee, O Love. You may shrink or shirk or shake my looks. Thine heart is mine, I read it as a book. I know Thee, I know Thee, O Love.
2 Dark vestures of scowls and frowns garments, O Bright. These chimneys and globes cannot hide Thee, O Light. I know Thee, I know Thee, O Love.
3 Sweet, sweet are Thy smiles. Sweet wrinkles and threats!
103 4. मेरे लिये अब कोई कठिनाइयां नहीं हैं, कटुता, दिल में दर्द, और झगड़े, जीवन की उदासियां और रंज, किन्तु दैवी महिमा— यह है मेरी। 5. दीन प्राणयों ! अन्धकार से भयभीत हुए, जो आने की चिन्ता में कराहते हैं। कैसा चुपचाप, मैं अपने घर जाता हूँ। अपना शोकमय घंटा वन्द करो मैं चंगा हूँ। "
मैं तुझे जानता हूँ।
(1) मैं तुझे जानता हूँ, मैं तुझे जानता हूँ, ऐ प्यारे, तुम मेरी नज़रों से चाहे बचो या टलो या लुको, तेरा हृदय मेरा है, मैं उसे पोथी की तरह पढ़ता हूँ, ऐ प्यारे ! मैं तुझे जानता हूँ, मैं तुझे जानता हूँ। (2) भ्रभंगों की काली पोशाकें और घुड़कियों के वस्त्र ऐ प्रकाश ! ये चिमनियां और ग्लोब तुझे छिपा नहीं सकते, मैं तुझे जानता हूँ, मैं तुझे जानता हूँ, ऐ प्यारे ! (3) मधुर, मधुर, हैं तेरी मुसक्याने, मधुर (हैं) झुर्रियां और धमकियां !
'Tis the Ocean of Nectar that ripples and frets. I know Thee, I know Thee! O Love. 4 Not to know Thee is misery. To know Thee is bliss. In stars, winds, and flowers I hug Thee and kiss. I know Thee, I know Thee, O Love
LOVE'S CONSECRATION. Take my life, and let it be consecrated, Lord, to Thee. Take my heart and let it be full saturated, Love, with Thee. Take my eyes and let them be intoxicated God, with Thee. Take my hands and let them be engaged in sweating Truth for Thee. Beautiful eyes are those that show beauti- ful thought that burn below. Beautiful lips are those whose words Leap from the heart like songs of birds. Beautiful hands are those that do. Work that is earnest, brave, and true. Moment by moment the whole day through. I was not born, nor grow, nor die. Dumb nature through the body works. It is the Ego sows and reaps. Not I, the Self unchanging.
105 वह अमृत का सागर है, जिसमें तरंग और फेना उठता है, मैं तुझे जानता हूँ, मैं तुझे जानता हूँ, ऐ प्यारे ! 4. तुझे न जानना विपत्ति है, तुझे जानना परमानन्द है, नक्षत्रों, पवनों, और फूलों में मैं तुझे गले लगाता और चूमता हूँ, मैं तुझे जानता हूँ. मैं तुझे जानता हूँ, ऐ प्यारे !
प्रेम का उत्सर्ग (भेंट)
ऐ प्रभो ! मेरी जान ले लो और उसे आप के समर्पण हो जाने दो, ऐ प्यारे ! तू मेरा हृदय ले ले और उसे अपने से विलकुल भर जाने दे, हे परमेश्वर ! तू मेरे नयन ले ले और उन्हें अपने से मतवाला हो जाने दे, हे प्रभु ! मेरे हाथ ले ले और उन्हें तेरे लिये, सत्य विषय पसीना बहाने अर्थात् प्रयत्न में लग जाने दे सुन्दर नेत्र वह हैं जो प्रकट करते हैं सुन्दर विचार को जो कि नीचे दहकने हैं, अर्थात् निचले लोक जिनमें दहकने हैं। सुन्दर अधर वह हैं जिनके शब्द हृदय से उछलते हैं पक्षियों के गीतों की तरह। सुन्दर हाथ वह हैं जो करने हैं वैसा काम कि जो उत्सुकतापूर्ण, वीर और सत्य है। प्रति क्षण सारे दिन भर। मैं न जन्मा था, न बढ़ा, न मरा। गूंगी प्रकृति शरीर द्वारा कार्य करती है। वह अहंकार है जो बोता और काटता है। न कि मैं, (जो हूँ) निर्विकार आत्मा।
PEACE LIKE A RIVER FLOWS TO ME. Peace like a river flows to me. Peace as an ocean rolls in me. Peace like the Ganges flows. It flows from all my hair and toes. O fetch me quick my wedding robes, White robes of light, bright rays of gold. Slips on, lo! once for all the veil to fling! Flow, flow. O wreaths, flow fair and free. Flow wreaths of tears of joy, flow free. What glorious aureole, wonderous ring. O nectar of life! O magic wine. To fill my pores of body and mind!. Come fish, come dogs come all who please, Come powers of nature, bird and beast. Drink deep my blood, my flesh do eat. O come, partake of marriage feast. I dance, I dance with glee. In stars, in suns, in oceans free. In moons and clouds, in winds I dance. In will, emotions, mind I dance. I sing, I sing, I am symphony. I'm boundless ocean of Harmony. The subject—which perceives. The object—thing perceived. As waves in me they double. In me the world's a bubble.
107 शान्ति नदीवत् बहकर मुझमें आती है।
शान्ति नदी की तरह मेरी ओर वहती है, शान्ति सागर की तरह मुझमें लहराती है, शान्ति गंगा की तरह वहती है, वह वहती है मेरे सब बालों और अंगूठों से, अरे जल्दी ले आओ मेरे ब्याह के कपड़े, प्रकाश के श्वेत वस्त्र, सोने की चमकीली किरणें, ऐ लो ! देखो ! सदा के लिये घूँघट परे हटने को, फिसलता है। बहो बहो, ऐ भालो ! सुन्दर और स्वच्छन्द बहो, हर्ष के आंसुओं के हारों ! बहो, स्वच्छन्द बहो। कैसा सुन्दर प्रभामंडल, अद्भुत् छल्ला है। ऐ जीवन के अमृत ! ऐ जादू भरी शराब ! शरीर और चित्त के मेरे रोमकूपों को भरने को आओ मछलियां, आओ कुत्तो, जिनकी इच्छा हो सब आओ, आओ प्रकृति की शक्तियाँ, पंछी और पशु, मेरा खून खूब पियो, मेरा मांस ज़रूर खाओ, अरे आओ, इस ब्याह के भोज में ज़रूर शामिल हो जाओ, मैं नाचता हूँ, मैं नाचता हूँ अति प्रसन्नता से तारों में, सूर्यों में सागरों में स्वच्छन्द, चाँदों और मेघों में, पवनों में मैं नाचना हूँ, मैं गाता हूँ, मैं गाता हूँ, मैं स्वरसाम्य हूँ। मैं स्वरैक्य का असीम सागर हूँ। दृष्टा—जो देखता है, पदार्थ—जो वस्तु देखी जाती है, लहरों की भांति वे मुझमें दूने हो जाते हैं, मुझमें संसार एक बुदबुदा (बुलबुला) है।
BE CLAM. "Why so pale and wan? Prithee, why so pale? Will, when looking well, can't move her. Looking ill prevail? Prithee, why so pale and wan? Why so dull, and mute, young sinner? Prithee, why so mute? Will, when speaking well can't move her. Saying nothing do it? Prithee, why so mute? " Quit, quit for shame, this will not move, This cannot take her ; If of herself she cannot love Nothing can make her, The devil take her." OM !
IT IS NOT RAINING RAIN TO ML. It is not raining rain to me, It is raining daffodils In every dimpled drop I see Wild flowers on distant hills. The clouds of gray engulf the day And overwhelm the town. It is not raining rain to me, It is raining roses down. It is not raining rain to me.
शान्त वा सावधान हो । "इतने पीले और विवर्ण क्यों ? मैं तुभसे विनता करता हूँ, इतने पीले क्यों ? इच्छा, जव भलीचंगी दिखाई पड़ती है, उसे डिगा नहीं सकती, तो क्या बुरी दिखने पर प्रभाव डालेंगी ? मैं तुभसे विनती करता हूँ, इतने पीले और विवर्ण क्यों ? पे युवा अपराधी ! इतने जड़ और मूक क्यों ? मैं तुभसे बिनती करता हूं, इतने गूंगे क्यों ? इच्छा, जव बोलतीचालती इच्छा उसे डिगा नहीं सकती. तो क्या कुछ न बोलने वाली इच्छा उसे डिगा देगी ? मैं तुभसे विनती करता हूँ, इतने गूँगे क्यों ? छोड़ो छोड़ो लज्जित होकर, इच्छा उसे पिघला न सकेगी, यह उसे नहीं ले सकती ; यदि अपने आपही वह प्रिया प्यार नहीं कर सकती तो फिर किसी तरह उसे सम्मत नहीं किया जा सकता, कि शैतान उस ग्रहण करे ।" ॐ ! ॐ !! ॐ !!!
यह मुभ पर वर्षा नहीं हो रही है । यह मुभ पर वर्षा नहीं हो रही है, नरगिस के फूल बरस रहे हैं । प्रत्येक पचके ड़ूप बूँद में मैं देखता हूँ जंगली पुष्प सुदूर पहाड़ियों पर भूरे बादल दिन को घेरे हैं और नगर को दवाये हैं । यह मुभ पर पानी नहीं वरस रहा है यह तो गुलाव बरस रहे हैं यह मुभ पर वर्षा नहीं हो रही है ।
But fields of clover bloom Where any buccaneering bee May find a bed and room. A healthy unto the happy ! A fig for him who frets ! It is not raining rain to me, It is raining violets. BLOOD RELATIONS. O! my direct blood relations, Beat in arteries and in veins. Plants in air, light and water, All other relations are but chains. Bone of bone, my blood of blood Are mountains, rivers, sun and rains. Voilets, lilies, rivers, sun and raids. My heart of heart their joy contains. Oceans, winds. and earths are running In me as in city lanes. My Infinite, infinite Joy expresses In heavenly music celestial strains, The sparking drops of tears of stars I shower forth in pouring rain. The melodious song of the Ganges, The music of the waving pines, The echoes of the ocean's war, The lowing of the kine. The liquid drops of dew,
किन्तु घास के मैदान खिल रहे हैं जहां कोई डाकू भौंरा विस्तर और कमरा पा सके । सुखी के लिये सुखकर ! उसके लिये तिनका, जो कुंभला रहा है, यह मुभ पर पानी नहीं बरस रहा है, यह तो फूलों की वर्षा हो रही है । सगे संबन्धी । अरे मेरे सीधे एक खून के सम्बन्धी, नसों और नाड़ियों में फड़कते हैं पौधे, हवा, प्रकाश और पानी में अन्य सव संबन्धी केवल बंधन हैं । हड्डी की हड्डी, मेरे खून के खून हैं पहाड़, नदियां, सूर्य और मेह । फूल, केवल फूल, हंसते और मुसक्याते हैं, मेरे दिल के दिल में उनकी खुशी समाई है । सागर, पवन और भूमियां मुभ में ऐसे दौड़ रही हैं जैसे शहर मे गलियां । मेरा अनन्त, अनन्त हर्ष प्रकट होता है । स्वर्गीय संगीत में, दिव्य स्वरों में । आंसुओं के तारों के चमकते बूँद मैं गिरती वर्षा में वरसाता हूँ, मधुर गीत गंगा का, लहराते हुए देवदारुओं का संगीत, सागर के संग्रम की प्रतिध्वनियां, गौओं का रँभाना, (वम्भाना) ओस के तरल बूँद ।
The heavy lowering cloud, The patter of the tiny feet, The laughter of the crowd, The golden beam of the sun, The twinkle of the silent star, The shimmering light of the silvery moon. Shedding lustre near and far, The flash of the flaming sword, The sparkle of jewels bright, The gleam of the light-house beacon light, In the dark and forgy night, The apple bosomed earth and heaven's glorious wealth, The soundless sound, the flameless light, The darkless dark and wingless flight, The mindless thought, the eyeless sight. The mouthless talk, the handless grasp so tight, Am I, am I, am I. OM. THE WORLD THE WORLD IS NAUGHT TO ME. My self, the self is all to me, The body, whither it goes what care I, If toosed here and, there or left to die. I am Freedom's Self ; let the body as salt-sea spray Be dashed hither and thither or up and away ! Come on, ye pleasures, come on, ye pains,
भारी नीचे उतरते मेघ, नन्हें चरण की थपथपाहट, भीड़ की हँसी, सूर्य की सुनहली किरण, मौन नक्षत्र की भपक, पहले चाँद की खिलमिलानी चाँदनी, दूर और निकट प्रकाश-प्रसारिणी, लपलपाती तलवार की लपक (वा चमक) उज्ज्वल रत्नों की दमक प्रकाशगृह के संकेत-प्रकाश की प्रभा अंधेरी और कोहरेवाली रात में, सेव-गर्भेवाली पृथिवी और वैकुंठ का विशिष्ट धन, शब्दहीन शब्द, बिना लू का प्रकाश अन्धकार हीन तम और पंखों की उड़ान चित्तरहित विचार, नेत्रहीन दृष्टि, मुखहीन वातचीत, बिना हाथ की अति दृढ़ पकड़, सव मैं हूँ, मैं हूँ, मैं हूँ । राम,
दुनिया, मेरे लिये दुनिया नहीं है । मेरी आत्मा, यह आत्मा, मेरे लिये सब कुछ है । देह, यह चाहे कहीं जाय, मुभे इसकी क्या परवाह ? यदि यहाँ और वहाँ इछली पुछली जाय, या मरने को छोड़ दी जाय, मैं स्वाधीनता का आत्मा हूँ, शरीर तार समुद्र के फेन की तरह चाहे इधर और उधर या ऊपर और दूर ठोकरें खाय ! पे सुखों ! तुम आओ, पे दर्दों ! तुम आओ,
To me ye are equal, the same, the same. The Sun lights the gardens as well as the waste, Alike I do light all changes of fate. Vast ocean of heavens blue, pure and high, Is ne'er affected, clouds rise and die. Life or death and health or disease, In me like vapours rise, play, and do cease. The straight line of youth and the curves of age, Are surface figures on me as a page. Success or failure makes no difference to me, For I am free, I am free, I am free. All planets, suns and stars and skies, Leaves far behind and higher flies My twineless kite of Liberty free. With full breast sing I songs of glee. I am free, I am free, I am free. The world, the world is naught to me. RAMA. GOOD BYE The moon is up, they see the moon, I drink Thine eyebrows light, Big shows they hold full crowded, soon, I watch and watch Thee, source of sight ? Nay, call no surgeons, doctors none, For me my pain is all delight.
मुभे तुम समान हो, एक समान, एक समान, सूर्य प्रकाश करता है वागों और वैसेही उसरों को, भाग्य के सव परिवर्तन में एकसां प्रकाशित करता हूँ । पवित्र और ऊँचे, नील आकाशों का विशाल सागर, कभी प्रभावित नहीं होता, मेघ आते और नाश होते हैं । जीवन या मृत्यु और स्वस्थता या बीमारी, मुभ में भापों की तरह उठती, खेलती और मिटती हैं । जवानी की सीधी लकीर और आयु (उम्र) के चक्कर, मुभपर आकृतियों की तरह पेभ हैं जैसे पन्नेपर लकीरें । सफलता या असफलता से मेरे लिये कोई अन्तर नहीं पड़ता, क्योंकि मैं स्वतंत्र हूँ, मैं स्वतंत्र हूँ, मैं स्वतंत्र हूँ । मेरी स्वाधीनता की बिना डोर वाली स्वतंत्र पतंग । सव ग्रहों, सूर्यों, नक्षत्रों और आकाशों को बहुत पीछे छोड़ देती है, तथा और भी ऊँची उड़ती है । पूरे कलेजे से मैं गाता हूँ आह्लाद के गीत, मैं स्वतंत्र हूँ, मैं स्वतंत्र हूँ, मैं स्वतंत्र हूँ ! दुनिया, दुनिया मेरे लिये कुछ नहीं है । राम ! ॐ !!
नमस्कार (खुदा हाफ़िज़) चन्द्रमा निकल आया है, वे चन्द्रमा देखते हैं, तेरी आंखों की पलकों का प्रकाश मैं पीता हूँ, बड़े तमाशे वे करते हैं जिनमें पूरी भीड़ होती है, शीघ्र मैं ताकता और ताकता हूँ तुभे, जो दृष्टि का मूल है । नहीं, किसी जर्राह को न बुलाओ, न किसी हकीम को, क्योंकि मेरे लिये मेरी पीड़ा पूर्ण आनन्द है ।
'Adieu ! Ye citizens ! Cities, Good bye ! O, welcome, dizzy, ethereal heights ! O, Fashion, custom, virtue, and vice. O, Law, convention, peace and fight ! O, Friends and foes, relations, ties, Possession, passion, wrong and right. Good bye, O, time and space ; Good bye ! Good bye ! O, world and day and night. My love is flowers, music, light, My love is day, my love is night. Disolved in me all dark and bright. O, what a peace, peace and joy ! O, leave me alone, My love and I. Good bye, Good bye, Good bye. RAMA. LOVE. Dear little Violet, with Thy dewy eye, Look up and tell me truely, When no one is nigh, What Thou art ! The Violet answered with a gentle sigh, If that is to be told when alone, Then I must sadly own, You will never know what am I. For my brothers and sisters are all around, In the air and on the ground, And they are the same as I.
नमस्कार ! पे नगरनिवासियों ! नगरो, नमस्कार ! घेरे चक्रानवाली, आकाशी ऊँचाइयों ! स्वागत, पे परिपाटी, प्रथा, नेकी और बदी ! पे ज्ञानतून, नियम, शान्ति और संग्राम ! पे मित्रा और शत्रुओं, संबंधियों, वन्धनों, अधिकार, विकार, गलत और सही ! नमस्कार, पे काल और देश, नमस्कार ! नमस्कार ! पे संसार और दिन तथा रात ! फूल, संगीत, प्रकाश मेरा प्रेम है । मेरा प्रेम है दिन, मेरा प्रेम है रात्रि, मुभ में लीन होंगये सव अन्धकार और प्रकाश । अरे कैसी शान्ति, शान्ति और खुशी है ! अरे मुभ अकेला छोड़ दो, मेरे प्यारे और मुभको । नमस्कार, नमस्कार, नमस्कार, राम,
प्रेम । प्यारे छोटे फूल, अपनी ओसीली आँख से इधर देख और मुभ से सच २ कह दे, जव कोई समीप नहीं है, तब तू क्या है ! फूल ने कोमल आह से उत्तर दिया, यदि अकेल में यह बताना है, तो मुभे दुःख पूर्वक मंजूर करना पड़ेगा, कि तुम कभी न जानोगे कि मैं क्या हूँ ! क्योंकि मेरे भाई और बहनें सव ओर हैं हवा में और धरती पर, और वे वही हैं जो मैं हूं ।
O, Joy ! O, Joy ! O, Joy ! The playful breeze am I, How gently Thy checks I stroke, As my fragrant breath passes by, Carrying messages of love, Confidence, peace and cheer, And sweetly taking away all anxiety, All anxiety, worry and fear, O, Joy ! O, Joy ! O, Joy ! The little black ant am I, Moving so silently and swiftly. And noiselessly passing by In a world in which it is not concerned. And bothering too about things to be earned, But working without a murmur or sigh, No thought of reward or position high. O, Joy ! O, Joy ! O, Joy ! The sparkling dew am I, I kiss and lick the flower's lips. Sweet children of my sun, Violets, Roses, Tulips, Lilies, Jessamine, Poppies, Daisies, and Pinks, Grass, Leaves and Seeds I nurse and feed. Their Father left, the little ones rest. From air high to them I descend. And to suckle bend, They sleep and slip breast's liquid tips,
वाह रे आनन्द ! वाह रे आनन्द ! वाहरे आनन्द ! खिलंदड़ी वायु मैं हूँ, किस कोमलता से तेरे गाल में पीटता हूँ, जव मेरी सुगन्धित सांस पास से निकलती है, संदेश लिये हुए प्रेम का, विश्वास शान्ति और हर्ष का, और मधुरता से सारी चिन्ता सम्पूर्ण चिन्ता, आकुलता और भय हरती हुई, (निकलती है) वाह रे आनन्द ! वाह रे आनन्द ! वाह रे आनन्द ! छोटी काली चींटी मैं हूँ, जो चलती है इतने चुपके और तेज़ी से, और बिना शब्द किये पास से निकलती हुई उस संसार में जिससे उसका कोई प्रयोजन नहीं है, और जो वस्तुएँ उपार्जन करने की हैं उनके लिये परेशान भी होती हुई, तु बिना गड़बड़ाहट या आहके काम करती निकलती है । वाह रे आनन्द ! वाह रे आनन्द ! वाह रे आनन्द ! जगमगाती ओस मैं हूँ, (इस रूप से) मैं फूलों के ओंठ चूमता और चाट : ूं । मेरे सूर्य के मधुर बच्चे, गुलाव, नरगिस, बेला, कंवल ( जुही ) चमेली, मोतिया, चम्पा, चाँदनी, घास, पत्तियां और बीज मैं पालता और पोपता हूँ, उनका जनक छूट गया है, शिशु आराम करते हैं, ऊँची हवा से मैं उनके पास उतरता हूँ, और दूध पिलाने को झुकता हूँ, वे सोते हैं और सीने के तरल सिरे चूसते हैं ।
There comes the sun, my Lover, The children smile and open their eyes. And just when I discover, I melt in joyful sighs, Oh, I am the Love ! I am the Lover ! Oh, I'm the Lover, I am the Lover ! GOOD DAY. Lound outries and wounds which once would hurt and smart, Now sound so sweet like hymns of praise and music's palmy art. O, thief, O, slanderer, robber dear ! Look sharp, come, Welcome, quick, O, don't you fear. My self is thine, thine is mine, - Yes, if you don't mind Please take away these things you think are mine. Yes, if you think it fit ; Kill this body at one blow Or slay it bit by bit ; Take off the body and all you may. Be off with name and fame, away, Take off, away ! Yet if you look just turning round ' Tis I alone, am safe and sound, Good day, O, dear, Good day !
वह आता है सूर्य, मेरा प्यारा बच्चे सुसज्याते और अपनी आंखें खोलते हैं, और जव मैं पता पाता हूँ मैं हर्षभरी आहों में पिघल जाता हूँ अरे, मैं हूँ प्रेम ! मैं हूँ प्रेमी ! अरे, मैं हूँ प्रेमी, मैं हूँ प्रेमी !
प्रणाम । ज़ोर के विलाप और घाव जो किसी समय व्यथा और पीड़ा देते थे, सव स्तुतियों और तालाबृन संगीत कला के समान बड़े मधुर लगते हैं । पे चोर, पे निन्दक, डाकू प्यारे ! जल्दी करो, आओ, स्वागत, जल्दी, अरे तुम डरो मत, प्यारे ! मेरा आत्मा तेरा है, तेरा मेरा है, हां यदि तुम्हारा जी चाहे तो कृपया ये चीज़ें ले जाओ जो तुम मेरी समभते हो । हां यदि तुम यही उचित समभते हो, तो इस देह को एक चोट से मार डालो या इसे टुकड़े टुकड़े काट डालो देह और जो कुछ तुम उतार ले सकते हो सव उतार ले जाओ भाग जाओ नाम और यश लेकर, भागो, दूर ले जाओ ! तथापि यदि तुम तनिक पलट कर देखो तो यह केवल मैं ही हूँ जो सुरक्षित और सुस्वस्थ है प्रणाम, पे प्यारे, प्रणाम !
LIKENESS OF MY BELOVED. 1.
Oh ! how could I get my Love's likeness ! Could anything like Him be conceived ! Could He in cameras be received ! Could Artist stand to take His picture ? Could He appear in colour and figure ? The camera of form did melt away ! His flood of light was too much, too much, O, how could I get my Love's likeness.
I focussed the mind to take His portrait, Adjusted the eyes, to take His portrait, The camera of heart to take His portrait, The apparatus all did melt away ;— His flood of light was too much, too much. O, how could I get my Love's likeness ; Then I'll have him as I could not have likeness.
COVERING.
They say the Sun is but His photo, They say that man is in His image, They say He twinkles in the stars, They say He smiles in fragrant flowers, They say He signs in nightingales, They say He breathes in cosmic air,
मेरे प्यारे की तसवीर। 1.
अरे ! अपने प्यारे का प्रतिरूप मैं कैसे पा सकता हूँ ? उसके सदृश किसी वीज़ की क्या धारणा की जा सकती है ! क्या वह तसवीर खींचने के यंत्र में भरा जा सकता है ! क्या चित्रकार उसकी तसवीर खींचनेको खड़ा होसकता है ? क्या वह रंग और आकार में प्रकट हो सकता है ? ओह, आकार का यन्त्र पिघल गया ! उसके तेज की वहिया अति अधिक थी अति अधिक थी, अरे ! अपने प्यार का प्रतिरूप मैं कैसे पासकता हूँ ?
मैं ने चित्त को एकाग्र किया उसकी तसवीर लेने को, नेत्रों को यथास्थान किया उसकी तसवीर लेने को, हृदय का केमेरा (यंत्र खड़ा किया) उसकी तसवीर लेने को सम्पूर्ण यंत्र (किन्तु) गल गया; उसके तेज की वहिया अति अधिक थी अति अधिक थी। अरे अपने प्यारे का प्रतिरूप मैं कैसे पासकता हूँ? तब मैं उसी को लूंगा क्योंकि मुझे प्रतिरूप नहीं मिल सका,
3. आवरण
लोग कहते हैं कि सूर्य उसी की प्रतिमा है, लोग कहते हैं कि मनुष्य उसी का प्रतिरूप है, लोग कहते हैं कि वह तारों में झलकता है, लोग कहते हैं वह सुगन्धित फूलों में मुसक्याता है, लोग कहते हैं वह कोकिलों में गाता है लोग कहते हैं वह विश्व-पवन में सांस लेता है
They see He weeps in raining clouds, They say He sleeps in winter nights, They say He runs in prattling streams, They say He swings in rainbow arches. In floods of light, they say, He marches.
SOLICITING.
Yea, yea, 'tis so These forms of space and time, Are garments fine and covers rich, which half reveal, And half conceal that glorious love of mine. My darling dear ! Why veils and screens ? Are you ugly ? Are you proud or shy ? Are you hurt by open appearance ! Why covers and curtains, why ? Pray, strip Thee naked do, I pray Thee, do, I pray, I'll have no Nay, To-day.
ANSWER
His answer flashed as lightning in my heart ; No, neither vanity, nor shame, Taints me, no kind of blame ! Do you wish me to bare my Self glorious, rare ? Are you candid, sincere,
लोग कहते हैं वह बरसते मेघों में रोता है, लोग कहते हैं वह जाड़े की रातों में सोता है, लोग कहते हैं वह वेगभरा करती नदियों में दौड़ता है, लोग कहते हैं वह इन्द्रधनुप की मेहराबों में झूलता है, लोग कहते हैं प्रकाश की वहियाओं में वह चलता है।
विनय।
हां, हां, ऐसा ही है देश और काल के ये रूप। हैं वस्त्र अति उत्तम और मूल्यवान आवरण, जो आधा खोलते और आधा ढकते हैं मेरे उस प्रतापी प्यारे को। मेरे प्रिय प्यारे ! क्यों ये घूंघट और पर्दे ? क्या तुम कुरूप हो ? क्या तुम अभिमानी या भीरू हो ? खुले आम निकलने से क्या तुम्हें चोट लगती है ! क्यों ये ओढ़ने और पर्दे, क्यों ? कृपया, अपने को बिलकुल विवस्त्र (नंगा) करलो। मैं तुझ से विनती करता हूँ, कर लो, मेरी विनय है, मैं 'नहीं' (नन्हा) स्वीकार न करूंगा आज,
उत्तर।
उसका उत्तर बिजली की तरह मेरे हृदय में कौंध गया; नहीं, न अभिमान, न लज्जा, मुझे किसी प्रकार का दोष वा उपालम्भ कलंकित नहीं करता ! क्या तुम मुझसे चाहते हो कि मैं अपना तेजस्वी आत्मा, जो विरल है, उघार दूँ ! क्या तुम सच्चे शुद्धान्तःकरण हो,
Then, why don't you, Dear, Take off all Thy clothes, And Thyself do disclose ? Tear, tear out the blinds, Don't you hide behind, No curtain, partition, Name, fame or position. Body, mind or possession, Loves, hatreds and passion, Claims, clingings, designs, All " mine and thine " renounce, resign. Tear, tear out the blinds, Yourself don't conceal, Burn, burn off the seal, Rend asunder the veil. Come hail, all hail ! Please don't you delay, I say,
To clasp Me, strip Thou naked bare, And lo ! 'tis Thou art me so fair, So fair !
Delightful ! delicious ! how lovely and sweet ! His covers I find my covers and sheets. His blankets and quilts my blankets and quilts. Lo ! Off go the blankets ! Off covers and quilts.
तो फिर क्यों नहीं तुम प्यारे ! अपने सब कपड़े उतार डालते, और अपने आपको प्रकट कर देते ! फाड़ डालो, फाड़ डालो, पर्दों को, पीछे तुम न छिपो, न है कोई पर्दा, टट्टी, नाम, ख्याति या स्थिति। देह, मन या अधिकार, राग, द्वेप और मनोविकार दावे, अनुरक्तियां, मनसूबे, सब "मेरा और तेरा" त्याग दो, दूर करदो, फाड़ डालो, फाड़ डालो पर्दों को, अपने आपको मत छिपाओ, जला दो, जला दो मोहर को नक़ाब को फाड़ डालो। आओ स्वागत, पूर्ण स्वागत ! कृपया तुम देर न करो, मैं कहता हूँ, मुझे चिपटने को, तू बिलकुल नग्न होजा, और फिर देखो ! यह तू ही है मैं इतना सुन्दर, इतना सुन्दर ! सुखद मनोहर, कितना प्रिय और मधुर ! उसके ओढ़ने तो मैं अपने ओढ़ने और चादरें पाता हूँ, उसके कम्बल और रजाई मेरे कम्बल और रजाई हैं। देखो, वह गये कम्बल, दूर (गये) ओढ़ने और रजाई
He is I, I He. No He, She, Me, or Thee. OM ! Om ! IN ME.
The oceans surge, the rivers roll In me, in me. in me. The flowers smile, the zephyrs blow In me, in me, in me. Big fairs are held and battles raged, In me, in me, in me. The mountains heave and Nature blooms In me, in me, in me. The comets fly, the meteors die, Cold winds sigh and thunders cry, In me, in me, in me. The foe contends, the friend defends, The mother sleeps, the baby weeps, In me, in me, in me.
THE WORLD I SAW, STUDIED AND LEARNT.
This primer well did me describe, Its letters were hieroglyphic toys, In different ways did me inscribe, This alphabet so curious one day, I relegate to the waste-paper basket. I burn this booklet leaf by leaf.
वह है मैं, मैं वह हूं, न कोई नर, नारी, मैं या तू। ॐ ! ॐ !
मुझ में
सागर लहराते हैं, नदियां लुढ़कती हैं मुझमें, मुझमें, मुझ में। फूल मुसक्याते हैं, पवनें चलती हैं मुझमें, मुझमें, मुझमें। बड़े मेले लगते हैं और संग्राम होते हैं मुझमें, मुझमें, मुझमें। भूधर (पर्वत) उभरते हैं और प्रकृति खिलती है मुझमें, मुझमें, मुझमें। धूमकेतु उड़ते हैं, उल्का निपात होते हैं, शीतल हवाएँ आह भरती हैं और मेघनाद चीखता है, मुझमें, मुझमें, मुझमें। शत्रु झगड़ता है, मित्र रक्षा करता है माता सोती है, शिशु रोता है मुझमें, मुझमें, मुझमें।
दुनिया मैं ने देखी, समझी और सीखी।
इस वर्ण-प्रकाशिका ने मेरा अच्छा वर्णन किया, इसके अक्षर चित्रशब्द खिलौने थे, विभिन्न प्रकारों से इसने मुझे अंकित किया, यह वर्णमाला जो एक दिन बहुत अद्भुत थी, मैं रद्दी की टोकरी के हवाले करता हूँ, मैं इस पुस्तिका को पन्ने पन्ने करके जलाता हूँ,
To light my lonely smoking pipe. I smoke and blow it through my mouth, And watch as curly smoke go out. RAMA' So-am-I.
TO TRUTH.
O Love ! O Love ! O Love ! Above time, space and causality, Thee I will always love. O Truth, the one Reality. O Love ! O Dove ! O Love ! My Self in which I live. In Thee I live and move, And to Thee myself I give. O Love ! O Love ! O Love ! To Thee belongs my whole life, Thee I will ever serve. In the midst of honour or strife. O Love ! O Love ! O Love ! Thy will is wholly mine, Just bid me do whatever Thou wilt, My will is a reflection of Thine.
IMMORTAL ETERNITY.
Before ever land was, Before ever the sea, Or the soft hair of the grass,
अपना अकेला हुक्का सुलगाने के लिये। मैं अपने मुख द्वारा उसे पीता और फूकता हूँ, और चक्रदार धुएं को बाहर निकलते देखता हूँ। राम स्वामी।
सत्य के प्रति
ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! देश, काल और वस्तु से परे, तुझे मैं सदा प्यार करूँगा, ऐ सत्य, एक मात्र तत्व ! ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! मेरा आत्मा जिसमें मैं रहता हूँ, तुझमें मैं रहता और चलता फिरता हूँ, और तुझ अपने आप को मैं देता हूँ। ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! तेरा है मेरा समग्र जीवन, तेरी मैं सदा सेवा करूँगा, सम्मान या संग्राम के बीच। ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! ऐ प्रेम ! तेरी मर्ज़ी पूर्णतया मेरी है, जो तेरी इच्छा हो वह करने की तू मुझे आज्ञा दे। मेरी मर्ज़ी तेरी मर्ज़ी की एक प्रतिच्छाया है।
अमर नित्यता (वा अनन्त काल)
भूमि की उत्पत्ति से पूर्व, समुद्र से भी पूर्व, अथवा घास के कोमल बालों,
Or the fair limbs of the trees, Or the fresh-coloured fruit of my branches. I was, and thy soul was in me. First life on my sources. First drifted and swam : Out of me or the forces, That save it or damn. Out of me man and woman, and wild beast and bird. Before God was, I am. I the mark that is missed, And the arrows that miss, I the mouth that is kissed, And the breath in the kiss. The search and the sought and the seeker, the soul, And the body that is. I that saw where ye trod, The dim paths of the night, Set the shadow called God, In your skies to give light, But the morning of knowledge to rise, And the shadowless soul is in sight. The storm winds of ages, Blow through me and cease, The war-wind that rages, The spring-wind of peace,
था पेड़ के स्वच्छ श्रृंगों, अथवा मेरी डालियों के ताज़े रंगीन फलों (से पूर्व), मैं था और तेरी आत्मा मुझ में थी। प्रथम जीवन मेरे उद्गमस्थानों पर पहले बहा और तैरा, मुझ से निकल कर, या शक्तियों से जो उसे बचाती या नष्ट करती हैं। मुझ से पैदा हुए नर और नारी, तथा वनैले पशु और पक्षी, परमेश्वर के अस्तित्व के पहले "मैं हूँ" था। मैं वह लक्ष्य (हूँ) जो बच जाता है, और वह वाण जो चूक जाते हैं, मैं वह मुख हूँ जो चूमा जाता है और चुम्बन में सांस मैं हूँ। खोज और जिसे खोजा जाता है और खोजनेवाला, आत्मा, और देह जो है (यह सब मैं हूँ)। मैं हूँ देखनेवाला जहां तुम चलते हो रात्रि के धुंधले मार्ग। यह छाया जिस का नाम ईश्वर है मैंने स्थापित की, तुम्हारे आकाशों में प्रकाश देने को। किन्तु ज्ञान की प्रातःकाल उठने को, फिर छायाहीन आत्मा दृष्टिगत होता है। युगों की तूफानी हवाएँ मेरे द्वारा चलती और बन्द होती हैं, समर-वायु जो प्रचंडता से चलती है, शान्ति की वसन्त-पवन,
Ere the breath of them roughen my tresses, Ere eve of my blossoms increase. All forms of all faces. All works of all hands. In unsearchable places, Of time-stricken lands, And death and all life. And all reigns and all ruins, Drop through me as sands, O, my sons, O, too dutiful. Towards God not of me, Was not I enough beautiful, Was it hard to be free ? For, behold, I am with you and in you and of you, Look forth now and see.
THE SECRET OF SUCCESS.
Come hither, come hither, ye merry bird, And tell me a story do. Why are you always happy and glad, And never a thought of sorrow have ? The bird cooed softly and whispered low. The reason is very plain you know. I love the sunshine, the gay green trees, The whole of nature, the cool, cool breeze. So why should I be sorry and pout,
पेश्तर इसके कि उनकी सांसें मेरी काकुलों को कड़ी होने दें, पेश्तर इसके कि मेरी कलियों की बाढ़ की सांझ हो, सब चेहरों के सारे रूप सब हाथों के समस्त काम ढूँढ़ने के अयोग्य स्थानों में समय की मारी हुई भूमियों के सम्पूर्ण मृत्यु और सम्पूर्ण जीवन, और सब राज्य तथा सब मर्यादियाँ, मेरे द्वारा गिरती (टपकती) हैं जैसे बालू। ऐ मेरे लड़को, ऐ अत्यन्त कर्तव्य परायण, परमेश्वर के प्रति, न कि मेरे प्रति। क्या मैं यथेष्ट सुन्दर नहीं था, क्या स्वाधीन होना कठिन था? क्योंकि, देखो, मैं तुम्हारे साथ हूँ, और तुम में हूँ, तथा तुम्हारा हूँ, अब दृष्टि दौड़ाओ और देखो।
सफलता की कुंजी।
यहां आओ, यहां आओ, ऐ प्रसन्न पक्षी ! और मुझ से यह कथा कहो। कि क्यों तुम सदा खुशी और सुखी रहते हो, और कभी तुम्हें रंज नहीं होता ? पक्षी मधुरता से गुटका और धीरे से बोला, कारण बहुत सादा है, तुम जानते हो। मैं सूर्य-प्रभा को प्यार करता हूँ, खुश हरे पेड़ों को, सम्पूर्ण प्रकृति को, ठंढी ठंढी पवन को (प्यार करता हूँ), इस लिये मैं क्यों उदास रहूँ और मुंह सटकाऊं.
When Nature is laughing around and about ? And is ready and willing to truly serve me, With everything that is necessary, If only I merrily sing and chirp, And happily, happily to my work, For, Nature and I are one, you see, And she is always subservient to me.
FRAGMENTS OF LIGHT.
I heard a knock, a hard blow, At my gate, and cried I, "Who is it ? Ho." I wondering, waited, entranced, and Lo ! How soft and sweet Love whispered low, "Tis Thou that knockest, do you not know ? " My sweetheart dear, Come near and near, Smiling, glancing, Singing, and dancing, I bowed, with sighs. He didn't reply. I prayed and knelt. He left and went. "Why cut me so ? Pray, stay ; don't go." He answered slow, "No, no." I entreated hard,
जब कि प्रकृति इर्द गिर्द और निकट हँस रही है ? और तैयार तथा राज़ी है सच्चाई से मेरी सेवा करने को, हरेक वस्तु से जिसकी कि आवश्यकता है, यदि केवल मैं मौज से गाता और चहँचहाता हूँ, और खुशी खुशी से अपने काम में लगा हूँ, तो इस लिये। क्यों कि प्रकृति और मैं एक हूँ, तुम देखते हो, और वह सदा मेरी चेरी बनी रहती है।
प्रकाश के खण्ड।
मैंने सुनी एक ठोकर, कड़ी चोट, अपने फाटक पर, और मैं चीखा "कौन है" ? मैं आश्चर्य हुआ राह देखने लगा, यह देखो, वह कैसा मधुर और धीमा प्यारा बहुत धीरे से बोला "तू ही तो खटखटाता है, क्या तुझे मालूम नहीं ? " मेरे माशूक़ प्यारे ! निकट और निकट आ, मुसक्याते, कटाक्ष करते, गाते, और नाचते। आहों से मैं झुका अर्थात् प्रणाम किया, उस ने कोई उत्तर नहीं दिया मैं ने प्रार्थना और दण्डवत की वह चल दिया और चला गया "क्यों मुझे इस तरह ( पृथक करते ) काटते हो ? कृपया ठहरो, न जाओ"। उस ने धीरे से जवाब दिया, "नहीं, नहीं"। मैं ने बड़ी विनती की,
" Pray, sit by me, Lord," He answered : " Wouldst Thou sit by me ? Then do, please, sit by Thee." I : " Do unto me speak." He : " Enter Thou into silence deep." I : " I would clasp Thee and kiss ; Dear, grant me but this." He :—" Thou shalt clasp thyself and kiss ? I am one with Thee, why miss ? " My form Divine, Is an image of Thine. Why seek Thee form, O, Source of charm ? With Thee I lie,
You, outward fly, Don't slight me so. Why outward go ? " A fine companionship I know, In all I see and hear, My Mistress is the buxom wind,
I taste the breath of showers. To me the whispering leaves are kind, And sweet the lips of flowers. I find a welcome in the skies, Another in the grass,
"दया करके मेरे पास बैठो, प्रभु !" उस ने उत्तर दिया; "क्या तू मेरे पास बैठेगा ? तब कृपा करके जा अपने पास बैठ "। मैं:-"मुझ से बोलो "। वह:-"प्रवेश कर तू गंभीर मौनता में "। मैं:-"मैं तुझे लिपटाऊं और चूमूँगा; प्यारे, मेरी यह अर्ज़ मानो "। "तुझे अपने आप को लिपटाना और चूमना होगा," हम और तुम तो एक हैं, क्यों चूकते हो ? मेरा दिव्य रूप तेरा एक प्रति रूप है क्यों तू रूप ढूँढ़ता है हे मोहनी के मूल ? तेरे साथ मैं लेटता हूँ तुम बाहर की तरफ भागते हो, मेरा इतना तिरस्कार न करो। क्या तुम बाहर की तरफ जाते हो ? अत्युत्तम संग मैं जानता हूँ सब में जो मैं देखता और सुनता हूँ। मेरी कान्ता (प्रिया) रंगीली हवा है, मैं स्वाद लेता हूँ छींटों की सांस का। फुसफुसाती पत्तियां मुझ पर कृपालु हैं, और फूलों के ओठ मधुर हैं, मेरा एक स्वागत आकाश में होता है दूसरा घास में।
WIRELESS FLASHES.
QUESTION,
The great earth shall be thy cradle, Rocking, rocking, day by day. Star bespangled curtain spread, Every night above thy head. Suns on suns shall gild thy brow, Baby, baby, what art thou ?
ANSWER.
Sing song, all day long, Croonie ? Croonie ? Smile along, Joy and laughter, laughter. laughter, Innocence Strong, Love took up and harp of life, And smote all the chords with might, Smote the chord of self, which trembling passed, In music out of sight. RAMA.
OM ! OM ! OM ! OM !
बेतार की कौंधें।
प्रश्न
महान् पृथिवी तेरा पालना होगी, दिन प्रति दिन भूलता हुआ, तारों से भूषित पर्दा फैला हर रात को तेरे सिर पर ( होगा ), सूर्यों पर सूर्य तेरी भौंह पर मुलम्मा करेंगे, ( और कहेंगे कि ) बच्चे. बच्चे, तू कौन है ?
उत्तर।
सारा दिन पड़े गाओ, कूनी ? कूनी ? मुसकुराते रहो। प्रसन्नता और हँसी, हँसी हँसी, प्रबल सरलता प्रेम ने जीवन का बाजा उठा लिया। और सब तारों को ज़ोर से बजाया चित्त की तार को बजाया, जो थरथराता हुआ दृष्टि से परे संगति में लीन होगया। राम. ————