श्री रामायण मन्दिरShri Ramayan Mandir — Bareilly | Vikasnagar

श्री संकट मोचन हनुमत् वन्दना

स्तुति
जय जय कपिनायक जन सुखदायक, महावीर बलवाना। जय संकट मोचन भव भय मोचन, मंगल भवन सुजाना।। जय जय दुखहारक जन उपकारक, परमानन्द निधाना। जय जय अविनाशी आनन्दराशी, पवनतनय हनुमाना।।1।। जय परम कृपाला नयन विशाला, सुर नर मुनि हितकारी। जय सब गुणसागर दीन दयाकर, पापिन के अघहारी।। जय अधम उद्धारक, दीनन तारक, समर धीर असुरारी। जय खलदल गंजन, विपति विभंजन, हरहु कुसंकट भारी।।2।। जय मारूतनन्दं जनमन रंजन, जय प्रभु प्रेम स्वरूपा। जय गर्व प्रहारी महिमा भारी, द्रवउ नाथ कपि भूपा।। जय इन्द्रिय जीता परम पुनीता, ज्ञानी गुणन अनूपा। जय भक्ति प्रचारक, रस विस्तारक, प्रभुप्रिय शंकर रूपा।।3।। जय सुन्दर सूरत, सेवा मूरति, अति सियाराम उपासी। जय अभिमतदाता, दिव्य विधाता, शरणागत भयनासी।। जय जय बजरंगी सन्तन संगी, सिय पिय चरित प्रकाशी। जय "प्रेमलता" के स्वामि सदाशिव, देहु दरस छबिरासी।।4।।
← गुरु वन्दनास्तुति सूची पर वापस जाएँहनुमान स्तुति →